Dhanu Rashifal 2024 in Hindi II Dhanu Varshik Rashifal 2024 II Hindi Varshik Rashifal II Sagittarius Horoscope 2024 II धनु राशिफल 2023 ।। धनु राशि वार्षिक राशिफल 2024 ।। धनु राशि का 2024 का भविष्यफल।।
साल 2024 आपके लिए सौभाग्य ला रहा है लेकिन शर्त केवल इतनी है कि आप मेहनत से पीछे नहीं कटेंगे। जितनी कड़ी मेहनत होगी उतना ही भाग्य चमकेगा। अगर आप ठान लेंगे तो इस वर्ष अपने सभी सपने साकार करेंगे।
शनिदेव शुभ फल देने की स्थिति में हैं, गुरु बृहस्पति की कार्यक्षेत्र में दृष्टि काम काज धन आदि में वृद्धि करेगी। सबका सहयोग रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह वर्ष शानदार है बस विचारों को शुद्ध रखें।
आपके रास्ते में जो भी आए उसे लपकने के लिए तैयार रहें क्योंकि 2024 का पहला चरण आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। हालाँकि अंतिम तिमाही थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन यह आपकी योजनाओं और जीवन को सही दिशा में आकार देने के लिए सीखने, सीखने और अपनी परिपक्वता को तराशने का समय होगा। इस वर्ष आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
वर्ष की शुरुआत अवसरों से भरी होगी। आप मेहनत करें और हर अवसर से लाभ प्राप्त करें। इस वर्ष के शुरू में ही आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य स्थल में आपका सम्मान होगा, पदोन्नति भी संभव है। अगर व्यापार करते है तो कुछ नया शुरू कर सकते हैं लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं। आपके सितारे अच्छे हैं तो अगर मेहनत से डरते नहीं हैं तो जितना चाहते हैं उतना विस्तार करें।
अगर कोई योग्य साझेदार मिले तो पार्टनरशिप में भी काम कर सकते हैं। राहु की स्थिति विदेश से धन आने के संकेत दे रही है। संभावना प्रबल है कि आप ऑनसाइट भेजे जाएं। किसी नए प्रोजेक्ट पर आप काम करेंगे और यह प्रोजेक्ट आपको नई पहचान देगा।
अगर अच्छी संभावनाएं हो तो आप मई के बाद नौकरी में परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। आपकी सफलता से परेशान होने वाले भी आपके आस-पास होंगे। साल के अंतिम तीन माह में ऐसे लोगों से सावधान रहें। अपनी जेब में काले कपड़े का एक टुकड़ा अवश्य रखें।
साल 2023 में जो भी गलतफहमियां और शिकायते आपको अपने साथी से थी वो सब वर्ष 2024 में दूर हो जाएंगी। शनिदेव यह संकेत दे रहे हैं कि आप साथी के प्रति वफादार रहें और बेवजह उन पर अपना अधिपत्य जमाने की कोशिश न करें। जितना आप अपने साथी को सम्मान देंगे उतना ही आपको उनसे प्यार मिलेगा।
यदि आप अविवाहित हैं, तो वर्ष 2024 के शुरू के 6 माह में ही आपको अपना साथी मिल जाएगा। लेकिन इस दौरान मिले साथी के साथ प्रेम कहानी लंबी नहीं चलेगी। बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से आपकी शादी जल्द हो जाएगी।
राहू केतु का प्रभाव आपको थोड़ा विचलित करेंगा लेकिन स्वयं पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत आवश्यक होगा। अन्यथा आप ग्रह योग से मिलने वाले अपार सुख से खुद को वंचित करेंगे।
विवाह की दृष्टि से यह साल शुभ है और जिनका विवाह नहीं हुआ है वह इस वर्ष वैवाहिक बंधन में अवश्य बंध जाएंगे। आइए अब बात करते हैं वो लोग जो वैवाहिक बंधन में हैं उनकी। जीवन साथी से प्रेम और सम्मान मिलेगा क्येांकि गुरू बृहस्पति शुभ स्थिति में हैं। इस प्यार और सम्मान को अनंत तक बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है तो आपके लिए यह सुझाव है कि साथी को प्यार के बदले प्यार दें और सम्मान के बदले सम्मान। किसी भी बात में उलझें नहीं अन्यथा परेशानी बड़ सकती है।
राहू की दृष्टि भी वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आप अपने साथी पर शक कर सकते हैं इतना ही नहीं साथी के अतिरिक्त भी आपका मन कहीं दूसरी ओर आकर्षित हो सकता है। ऐसे में स्वयं पर नियंत्रण रखेंगे तो सुख ही सुख है। अन्यथा जो बृहस्पति सम्मान के कारक है वहीं आपको बदनामी के दलदल तक भी पहुंचा देंगे।
Dhanu Rashifal 2024 in Hindi के अनुसार वर्ष 2024 में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। जिस ओर भी आप मेहनत से काम करेंगे उधर से ही धन आएगा। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। मेहनत से अर्जित किया हुआ धन कभी भी जुएं और सट्टे में नहीं लगाइएगा। राहू के प्रभाव से धन लोभ में गंभीर हानि हो सकती है।
इसके अलावा घर और परिवार के लिए संचित किया जाने वाला धन भी किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में निवेशित करें। धन संबंधी कोई भी फैसला अकेले न करें। इन मामलों में जीवनसाथी या फिर बड़े मार्गदर्शक की सलाह अवश्य लें।
आपके लिए शेयर बाजार से लाभ कमाना इस वर्ष आसान होगा। लेकिन अध्ययन अवश्य करें और उसके बाद ही पैसा लगाएं। पूरी तरह से सोच-समझ कर और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से किया हुआ निवेश आपको लाभ दिलाएगा। लेकिन जुआ और सट्टा आपके दुश्मन हैं इनसे दूर रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
जब सब कुछ अच्छा है तो परिवार में भी खुशियों की लहर रहेगी। काम काज में आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी इसलिए जब भी समय मिले परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आपका काम और आपका परिवार दोनो ही आपके लिए जरूरी है इसलिए थोड़ा समय परिवार में भी दें। आपको सलाह है कि कभी समय निकालकर पूरे परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं।
अगर घर मे किसी नए मेहमान का इंतजार है तो यह समय सबसे उत्तम है योजना बनाएं और वर्ष में प्रथम 6 माह में प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।
स्वास्थ्य की बात करें तो शनिदेव कुछ सतर्क रहने की ओर संकेत दे रहे हैं। अगर किसी पुरानी बिमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें। पेट में समस्या हो सकती है और अपच की शिकायत भी रहेगी। मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यायाम करें, सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शनि ग्रह के उपाय करें यह स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। एक काला कपड़ा अपनी जेब में रखें और काला तिल या कलौजी के कुछ दानें हाथ में लें और अपने सर से 7 बार उतार कर उसे किसी गमले में डाल दें।
7 मुखी रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए बहुत फलदायी होगा। यह व्यापार में और धन आदि में आ रही परेशानियों को दूर कर देगा।
सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच में उठें। इससे संपन्नता आएगी।
वेदिक ज्योतिष के अनुसार वो जातक जिनका नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे अक्षरों में से किसी से भी शुरू होता है तो ऐसे जातकों की राशि धनु होती है।
वेदिक ज्योतिष के अनुसार धनु राशि का स्वामी ग्रह ‘बृहस्पति’ होता है। अत: बृहस्पति संबंधित रत्न ‘पुखराज’ इस राशि का राशि रत्न होता है।
अगर 2024 में धनु राशि वाले अच्छा फल प्राप्त करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना शुरू करें। इससे राशि स्वामी गुरू बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा और धन वैभव व्यापार सभी क्षेत्र में उन्नति होगी।
Navdurga II Navratri II 9 Swaroop II 9 Bhog II नवरात्री में मां के 9…
Navratri 2023 II Shardiya Navratri II Ghat Sthapna II नवरात्री 2023।। शारदीय नवरात्री।। तिथी और…
Mithun Rashi Love II Mithun Rashi Lover II Gemini Lover II मिथुन राशि के प्रेमी।।…
Vrishabh Rashi Love II Vrishabh Rashi Lover II वृषभ राशि के प्रेमी ।। वृषभ राशि…
Mesh Rashi Lovers II मेष राशि प्यार।। मेष राशि पसंद ।। मेष राशि नापसंद ।।…
धनतेरस 2023।। Dhanteras 2023 II धनतेरस मान्यताएं।। धनतेरस पूजा का फल।। धनतेरस से जुड़ी कहानियां।।…