Makar Rashifal 2024 in Hindi II Makar rashi Bhavishyafal 2024 II Capricorn Horoscope 2024 in Hindi II मकर राशिफल 2024 ।। मकर राशि भविष्य 2024 ।। कैसा होगा मकर राशि के लिए साल 2024 ।।
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 शुभ है आप अपने आत्मविश्वास और जुझारू पन से दूसरों को प्रेरित करेंगे। यह वर्ष लोगों को साथ लेकर चलने का है। कई स्रोतों से धन प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे और आपके निजी जीवन में कई बदलाव आएंगे।
पुरानी सभी परेशानियां साल 2024 में खत्म हो जाएंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। यह साल पुरानी रुढ़ीवादी चीजों से खुद को अपडेट करके आधुनिक बनने का साल है। अनावश्यक जिद न करें अन्यथा कई लोगों से टकराव होगा। सोच-समझ कर बोले और क्रोध से बचें।
अगर आपके काम में बाहर से पैसा आने की संभावना है तो इस वर्ष अच्छी सफलता मिलेगी। काम में वृद्धि होगी विशेष लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनका ऑनलाइन बिजनेस है। कुछ नई परियोजनाओं से लाभ होगा। अगर आपसे कोई प्रोजेक्ट पहले छूट गया है तो इस वर्ष आपको वह वापस मिल जाएगा। तो आप अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम की उम्मीद भी कर सकते हैं।
Makar Rashifal 2024 in Hindi के अनुसार अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं जोकि आपके लिए शुभ होंगे। यदि जॉब स्विच करना चाहते हैं तो अक्टूबर से पहले ही कर लें। अक्टूबर के बाद कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन न करें।
काम काज और नौकरी को लेकर अगर कोई परेशानी हो तो उसे दोस्त, परिवार आदि में शेयर करें। आपको सही मार्गदर्शन जरूर मिलेगा। सही प्रकार से क्रोध पर नियंत्रण रखकर अगर कार्य में लगे रहेंगे तो शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी।
प्रेम के लिहाज से यह वर्ष मिला जुला है। एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा कर, एक दूसरे का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे तो साथी भी आपके साथ हर जगह खड़ा मिलेंगा। शुक्र का प्रभाव संबंधों में रोमांस बढ़ाएगा साथ ही यहां बृहस्पति देव आपके रिश्ते में सम्मान देंगे। इतना ही नहीं अगर आप अपने साथी को जीवनसाथी बनाना चाहते होंगे तो वह भी पूरा होगा।
साथी के साथ एक छोटी सी यात्रा भी कई सुंदर यादें आपको दे जाएगी। आपके लिए सलाह है कि खुद को भ्रम से बचाएं। प्यार को दिल से करें यहां दिमाग का कोई काम नहीं है।
अगर आपकी शादी नहीं हुई है और विवाह करने के इच्छुक हैं तो वर्ष की शुरूआत का समय बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छी कटेगी। मंगल का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक पढेगा। आकर्षण में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्रति जुड़ाव महसूस करेंगे।
यह जुड़ाव दोनों प्रकार से होगा आपकी अपेक्षाएं अपने साथी से बहुत ज्यादा होंगी जिससे थोड़ा खिचाव हो सकता है। आपको सलाह है कि साथी से ज्यादा अपेक्षा न करें बेहतर है कि जितना मिल रहा है उसी को और बेहतर बनाएं। साथी पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें।
अगर आपकी अपेक्षाएं बढ़ती गई तो टकराव संभव है और ऐसे में किसी तीसरे पक्ष को भी शामिल करना पढ़ सकता है।
काम काज अच्छा रहेगा तो आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कई स्रोतो से धन आएगा। पैतृक संपति भी आपको इस वर्ष प्राप्त होगी।
अब बात करें खर्चों की तो इस वर्ष अचानक कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। लेकिन अगर अधिक तनाव में रहेंगे तो साल के अंत में स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है। शनिदेव के प्रभाव से धन बहुत धीमी गति से आपके पास से जाएगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है इस पर धन व्यय होगा।
हां आपको सलाह है कि यदि आपका कोई ऋण हो जो चुकाना हो तो उसे जरूर चुका दें। इससे आगे के लिए आप तनाव मुक्त भी रहेंगे और अपने धन का सही से उपयोग और आनंद ले सकेंगे।
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण आप उग्र और क्रोध के वश में हो सकते हैं। इस पर नियंत्रण करेंगे तो परिवार में सबसे खूब बनेगी। आपकी आर्थिक सफलता अगर आपके अंदर घमंड ले आई तो परिवार से आप दूर हो सकते हैं। किन्तु शनिदेव आपके साथ है इसलिए थोड़ा नियंत्रण ही आपको बेहतर परिणाम दे देगा।
परिवार मे अगर कोई ऐसी स्थिति बनती है कि वाद-विवाद हो तो अपने जीवनसाथी को आगे कीजिएगा क्येांकि आप यदि एक बार अपना आपा खो गए तो परिवार बिखर भी सकता है। Makar Rashifal 2024 in Hindi आपको सलाह देता है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण
बात अगर स्वास्थ्य की है तो थोड़ा ध्यान देना बहुत आवश्यक है। अगर कोई पुरानी बीमारी है और वह फिर से परेशान कर रही है तो डाक्टर से जरूर परामर्श लें। इसके साथ ही परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इसका प्रभाव आपके मन पर होना भी संभव है। ऐसे में स्वयं पर नियंत्रण रखें और ज्यादा सोचने से बचें। ये बात समझ लें जीवन का असली सुख पैसा नहीं है अच्छा स्वास्थ्य है।
उपाय के रुप में अपने राशि स्वामी ग्रह शनिदेव का ध्यान करें और नववर्ष की रात्री को हाथ में काला धागा अवश्य बांध ले।
अपने हाथ से लाल वस्तु का दान करें। साथ में तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो क्रोध के कारण होने वाले नुकसान टल जाएंगे।
हनुमान जी की आराधना आपको बहुत शुभ फल देगी। रोज प्रात: काल हनुमान चालिसा का पाठ करें।
वेदिक ज्योतिष के अनुसार वो लोग जिनके नाम की शुरूआत भो,जा,जी,खु,खे,खो,गा,गी में से किसी अक्षर से होती है वो मकर राशि के होते हैं।
मकर राशि के जातकों का राशि रत्न ‘नीलम’ होता है। क्योंकि इस राशि का राशि स्वामी शनि होता है।
Makar Rashifal 2024 in Hindi में यह साफ-साफ बताया गया है कि मकर राशि के जातकों को इस वर्ष बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है और क्रोध पर नियंत्रण रखना है। बाकी इनके लिए पूरा वर्ष शुभ फल देने वाला है।
Navdurga II Navratri II 9 Swaroop II 9 Bhog II नवरात्री में मां के 9…
Navratri 2023 II Shardiya Navratri II Ghat Sthapna II नवरात्री 2023।। शारदीय नवरात्री।। तिथी और…
Mithun Rashi Love II Mithun Rashi Lover II Gemini Lover II मिथुन राशि के प्रेमी।।…
Vrishabh Rashi Love II Vrishabh Rashi Lover II वृषभ राशि के प्रेमी ।। वृषभ राशि…
Mesh Rashi Lovers II मेष राशि प्यार।। मेष राशि पसंद ।। मेष राशि नापसंद ।।…
धनतेरस 2023।। Dhanteras 2023 II धनतेरस मान्यताएं।। धनतेरस पूजा का फल।। धनतेरस से जुड़ी कहानियां।।…