Tula Rashi Varshik Rashifal 2024 in Hindi II Tula Varshik Rashifal 2024 II Libra Horoscope in Hindi II Libra Horoscope 2024 in Hindi II तुला राशि वार्षिक राशिफल 2024 ।। तुला वार्षिक राशिफल 2024 ।। साल 2024 का भविष्यफल ।। तुला राशि 2024 भविष्यफल ।।
Tula Rashi Varshik Rashifal 2024 in Hindi साल 2024 की शुरुआत में मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ऊर्जा से भरी होगी। आप बहुत उत्साहित होंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी उत्साहित रखेंगे। यह वर्ष आपके कार्यक्षेत्र, घर, परिवार सबके लिए बहुत अच्छा और सकारात्मक रहेगा। बृहस्पति और मंगल ग्रह के प्रभाव से आपको अपने साथी/जीवनसाथी, परिवार और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
इस वर्ष आप खूब यात्राएं करेंगे इसका कारण केतु का आपकी कुंडली पर गोचर है। लेकिन राहु और केतु की यह स्थिति आपके स्वास्थ्य और धन को लेकर कुछ चुनौतियां लेकर भी आ रही हैं। पैसा ऐसी जगह खर्च हो सकता है जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। इसके अलावा प्यार और रोमांस के लिए यह साल कई खूबसूरत यादें लेकर आ रहा है।
2024 में नए अवसर आपको नई पहचान दिलाएंगे। आपको ऐसे प्रोजेक्ट भी मिलेंगे जहां आप बहुत सी नई चीजें सीखेंगे। गुरू बृहस्पति के आशीर्वाद से इस वर्ष आप वांछित लक्ष्य भी प्राप्त करेंगे। वर्ष की पहली छमाही में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे और आप उसका फायदा भी उठाएंगे।
कार्यस्थल पर समकक्ष लोगों से थोड़ी बाधाएं उत्पन्न की जा सकती है। खुद की तैयारी रखें और कार्यक्षेत्र पर किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। ऑफिस में अचानक ही बहुत महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है जिस कारण से आप व्यस्त रह सकते हैा। धैर्य रखें और अपनी साफ सफाई का ध्यान रखें तो परिस्थितियां आपको लाभ ही देकर जाएंगी।
इस वर्ष आपको विदेश से अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर के लिए चौंकाने वाले परिणाम लाएंगे। किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति से आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्र में सही मार्गदर्शन मिलेगा। 2024 की दूसरी और तीसरी तिमाही में काम, पदोन्नति और सुनिश्चित वृद्धि से संबंधित लंबी दूरी की यात्राएं होंगी।
वक्री शनि के प्रभाव के कारण जुलाई-नवंबर के दौरान अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में देरी होगी। इस अवधि के दौरान आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल सकती है। लेकिन बृहस्पति और मंगल का प्रभाव इंगित करता है कि बड़ों और वरिष्ठों के सुझाव आपको इन स्थितियों से निपटने में मदद करेंगे।
यह साल प्यार और रोमांस का आनंद लेकर आया है। पार्टनर के साथ आपके समीकरण बेहतर होंगे और आपसी लगाव मजबूत होगा। यदि आप अकेले हैं तो भी निराश न हों अपने आस-पास देंखे आपकी तलाश और निराशा दोनों ही खत्म होने का समय आ गया है। तुला राशि की कुंडली से यह साफ प्रतीत होता है कि वर्ष के शुरूआत में ही ऐसे जोड़ें हमेशा के लिए एक दूसरे के हो सकते हैं जो ऐसा करना चाहते हैं।
हालाँकि वक्री शनि आपकी सफलता की गति को धीमा जरूर कर देगा लेकिन आपको रुकना नही है। जून से अगस्त के बीच लंबे समय से रुके मामलों में सफलता के संकेत हैं। शुक्र और मंगल की स्थिति के साथ आप खुद को ज्यादा भावुक महसूस करेंगे। ईमानदारी से बात करें और झूठे वादे करने से बचें।
इस साल किसी पुराने मित्र से मिलना भी होगा।
आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपने बंधन को मजबूत करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो बृहस्पति और शुक्र के सहयोग से आपको जनवरी-मई के दौरान सटीक साथी या कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। विवाह वर्ष की शुरूआत में ही करें तो बेहतर रहेगा। इस दौरान एक दूसरे को समझें और साल के अंतिम तीन माह में थोड़ी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखें।
साल की शुरुआत में ज़मीन या मकान को लेकर अचानक कोई समस्या आ सकती है। आपको उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। पैसों को लेकर किसी भी प्रकार की योजना बना रहे हैं तो किसी बड़े की सहायता अवश्य लें। थोड़ी सेविंग करें जिससे अचानक आवश्यक्ता पड़ने पर आपको किसी का मुंह न देखना पड़े।
कोई ऐसी स्थिति आ सकती है कि आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। कोई अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है या पैसा भी खर्च हो सकता है। निवेश के लिहाज से भी यह सही समय है लेकिन इस दौरान किया गया निवेश दिर्घकाल में ही लाभ दे सकेंगा। जमीन, शेयर जैसी जगहों पर पैसा लगाएं लाभ होगा।
इसके अलावा किसी आयोजन या अन्य किसी व्यवस्था में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
वर्ष 2024 की शुरूआत तो बेहतर सेहत के साथ होगी लेकिन जैसे जैसे वर्ष आगे बढ़ता जाएगा स्वास्थ्य में समस्याएं दिखाई देगी। आर्थिक परेशानियों के विषय में ज्यादा सोचने से तनाव और अनिद्र की शिकायत हो सकती है। यदि इस स्तर पर स्वयं पर नियंत्रण नहीं किया तो आगे चलकर पेट की समस्या और उच्च रक्तचाप भी आपको परेशान करेगा।
आपके लिए सलाह है कि आप किसी भी बात को लेकर ज्यादा विचार न करें। आर्थिक पक्ष में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन यदि आप स्वयं की सोच पर नियंत्रण रखेंगे और उन्हें हावी नहीं होने देंगे तो इससे आपको कोई प्रभाव नहीं पडेगा।
तुला राशि वालों के लिए इस वर्ष शनिदेव बाधा बने हैं। उपाय स्वरूप आप पीपल या शमि के पौधे में शाम के समय मे दिया जालाए।
आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करना भी आपके लिए बहुत लाभकारी होगा। आपको मिलने वाले शुभ फल कई गुना बढ़कर मिलेंगे।
वेदिक ज्योतिष के अनुसार वह लोग जिनके नाम की शुरूआत ‘रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते‘ इन अक्षरों में से किसी एक अक्षर से से होती है वो जातक तुला राशि के होते हैं।
तुला राशि के जातकों का राशि स्वामी ‘शुक्र’ ग्रह होता है। यह धन वैभव और स्त्री सुख का कारक ग्रह होता है। इस राशि के जातकों को राशि रत्न के तौर पर शुक्र का रत्न ‘ओपल’ या ‘स्फटिक’ धारण करना चाहिए।
वर्ष 2024 तुला राशि वालोंं की परेशानियों का समाधान लेकर आ रहा है। तुला राशि के जातक अपना राशि रत्न पहनें और स्वयं को नशा आदि से दूर रखें तो इस वर्ष हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
शुक्र और बृहस्पति की अच्छी स्थिति के कारण और मंगल ग्रह की शुभ दृष्टि के कारण साल 2024 तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों को बस इतना ध्यान रखना है कि रात में देर तक जागना नहीं है, सुबह 7 बजे के बाद और दिन मे सोना नहीं है और अपना काम पूरी ईमानदारी से करना है। यदि इन छोटी बातों को मानते हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत शुभ है।
मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2024
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2024
Kark Rashi Varshik Rashifal 2024
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2024
तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2024
वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2024
मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2024
Navdurga II Navratri II 9 Swaroop II 9 Bhog II नवरात्री में मां के 9…
Navratri 2023 II Shardiya Navratri II Ghat Sthapna II नवरात्री 2023।। शारदीय नवरात्री।। तिथी और…
Mithun Rashi Love II Mithun Rashi Lover II Gemini Lover II मिथुन राशि के प्रेमी।।…
Vrishabh Rashi Love II Vrishabh Rashi Lover II वृषभ राशि के प्रेमी ।। वृषभ राशि…
Mesh Rashi Lovers II मेष राशि प्यार।। मेष राशि पसंद ।। मेष राशि नापसंद ।।…
धनतेरस 2023।। Dhanteras 2023 II धनतेरस मान्यताएं।। धनतेरस पूजा का फल।। धनतेरस से जुड़ी कहानियां।।…