Happy Diwali 2023: शुभकामना संदेश, चित्र, ग्रीटिंग, गिफ्ट आइडिया जो अपनों से शेयर करें 

Happy Diwali 2023: शुभकामना संदेश, चित्र, ग्रीटिंग, गिफ्ट आइडिया जो अपनों से शेयर करें 

Happy Diwali 2023 II Happy diwali Best wishes II Happy diwali Images II Happy Diwali greetings II Happy Diwali quotes II share with your loved ones in Friends & Family II Dipaval 2023 II Diwali kab hai II

Happy Diwali 2023 तिथि 

दिवाली या दीपावली हिन्‍दु धर्म का प्रमुख त्‍योहार है। इस समय पूरा भारतवर्ष और देश-दुनिया में रह रहा हर सनातनी हर्षोल्‍लास से भरा रहता है। लोग महीने भर पहले से इस त्‍योहार को लेकर तैयारियां शुरू कर देते हैं। नवरात्री के शुरू होते ही लगता है मानो दिवाली आने ही वाली है। बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक इस त्‍योहार को लेकर उत्‍साहित रहते हैं। 

इस वर्ष साल 2023 में 12 नवंबर को रविवार के दिन दीपावली है। इस दिन लक्ष्‍मी पूजा की जाती है जिसका शुभ मुहु‍र्थ शाम को 6:11 से 8:15 तक है। 

ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन अगर अभिमंत्रित महा‍लक्ष्‍मी यंत्र की पूजा की जाए और उसे अपने मंदिर में स्‍थापित करके प्रत्‍येक दिन इसका दर्शन करे तो कभी भी धन की कमी नही होगी। Buy Now 

कैसे करें Diwali 2023 की तैयारी 

वैसे तो ये बताने की बात नहीं है। हम शुरूआत से ही इस पर्व को मनाते आए हैं लेकिन फिर भी कुछ छोटी छोटी बातें हैं जिनका ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। 

Diwali 2023 सफाई 

दीपावली के लिए घर को साफ सुथरा बनाए रखना बहुत आवश्‍यक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्‍मी पृथ्‍वी पर आती हैं तो उनके स्‍वागत के लिए घर को साफ और स्‍वच्‍छ रखना बहुत आवश्‍यक है। इसकी तैयारी भी लोग महीनों पहले से करने लगते हैं। घर में नया रंग लगाते हैं कोने कोने साफ करते हैं और मंदिर में सुंदर सजावट करते हैं। 

कमल का फूल 

मां लक्ष्‍मी कमल के फूल पर ही विराजमान होती हैं। इसलिए दीपावली की पूजा में कमल का फूल बहुत आवश्‍यक माना जाता है। मां लक्ष्‍मी इस फूल पर विराजमान होती हैं और कभी भी आपके घर मंदिर को छोड़कर नहीं जाती हैं। 

नए अथवा साफ वस्‍त्र 

Diwali 2023 के लिए नए कपड़े

सभी को सफाई, स्‍वच्‍छता और चमकदार चेहरे आकर्षित करते है तो स्‍वाभाविक है मां लक्ष्‍मी को भी आपके साफ सुंदर और आ‍कर्षक चेहरे आकर्षित करेंगे। इसके लिए अच्‍छे से तैयार होकर मां लक्ष्‍मी के आगमन की तैयारी करनी चाहिए। इसमें जरूरी नहीं है कि आप नए कपड़े ही धारण करें आप कोई भी साफ सुंदर वस्‍त्र धारण कर सकते हैं। 

मुख्‍य दरवाजा 

दीपावली 2023 या Diwali 2023 की सबसे महत्‍वपूर्ण बात जिसे याद रखना है वह यह है कि शाम से लेकर देर रात तक घर का मुख्‍य द्वार से मंदिर तक कोई भी अवरोध न हो। मुख्‍य द्वार खुला हो और यदि मंदिर से पहले कोई अन्‍य द्वार भी हो तो वह भी खुला हो। 

मुख्‍य बिन्‍दु यह है आपके मन में ऐसे भाव होने चाहिए कि जैसे मां लक्ष्‍मी ने स्‍वयं आपको यह संदेश दिया है कि मैं आउंगी और आपको मेरे स्‍वागत की तैयारी करके रखनी है। यदि ऐसे भाव के साथ मां लक्ष्‍मी के स्‍वागत की तैयारी करेंगे तो मां लक्ष्‍मी की ऐसी कृपा होगी जिसकी आपने कल्‍पना भी नहीं की होगी। 

यह भी पढें : धनतेरस: धन, समृद्धि और स्‍वास्‍थ्‍य का प्रतीक

Diwali 2023 शुभकामना संदेश 

  • इस वर्ष दीपावली का त्योहार आपके जीवन में खुशियां, धन- समृद्धि और अपार सफलता लेकर आए।
  • इस दिवाली माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि भरे।
  • भगवान गणेश और मां लक्ष्‍मी आपकी धन-धान्‍य, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि करें।
  • इस दीपावली मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।
  • मां लक्ष्‍मी और गणेष भगवान की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे। दीपावाली 2023 की शुभकामनाएं। 
  • दीपावली की हार्दिक, अशेष शुभकामनाएं।
  • आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की खुशियों में चार चांद लगें।
  • माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी की जिंदगी में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
  • आपको और आपके परिवार को हमारे पूरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्‍योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। 
  • मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद आपको और आपके पूरे परिवार को मिले। धन-संपति और संतोष का आशीष प्राप्‍त हो। 
  • दीपावली के दीपक जैसा आपका पूरा परिवार चमके। मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद रहे सब फूले-फले आनंदित रहें। Happy Diwali 
  • तुम मेरे जीवन के दीप हो जिसकी जगमग से मेरा मन हमेशा दीपावली की खुशी महसूस करता है। मेरे दोस्‍त दीपावली की शुभकामनाएं। 
  • दीपावली का त्‍योहार आपके जीवन में समृद्धि, सुख और शांति लेकर आए। मां लक्ष्‍मी और भगवान गणपत‍ि के आशीर्वाद से आपका हर स्‍वप्‍न पूरा हो। 
  • मां लक्ष्‍मी इस वर्ष सदा सर्वदा के लिए आपके घर में वास करें। आपको और पूरे परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं। 
  • आपके खजाने भरे रहें, खुशियों की कमी न हो कमी। हमारी Wish है आपके लिए दिल से कहते हैं Happy Diwali
  • दीपावली के पावन पर्व पर, आपके जीवन में आ जाए, नए अवसर, आपके जीवन में आ जाए, नई उमंगें, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • रोशनी के इस पर्व में आपका जीवन सदैव उजाले से भरा हो। दीपावली की शुभकामनाएं। 
  • शुभ दीपावली। यह त्‍योहार आपके जीवन को उजाले और खुशियों से भर दे। 

दीपावली की शायरी 

  • खुशियों से भरा हो आपका त्‍योहार । इस दीपावली चमक उठे आपका घर संसार। दिवाली की शुभकामनाएं कई हजार कई बार। 
  • मिठाइ से मीठा हो आपका जीवन। दीपो की चमक से जगमगाए। इस दिवाली मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से आपको जीवन में कोई कमी न सताए। Happy Diwali 2023
  • दीपो का त्‍योहार है आया, अपने संग रौशनी लाया। मां लक्ष्‍मी का मिले आशीष आपको, पडे न आप पर कोई काली छाया। Happy & Prosperous Diwali
  • तरह-तरह की रंगोली में तरह-तरह के रंग, दीपावली का त्‍योहार मैं हर वर्ष मनाउं आपके संग। Happy Diwali 2023 My Love
  • अंधेरे को दूर करने आती है दिवाली, अपने साथ मिठाई पटाखे लाती है दीवाली। लक्ष्‍मी मां का मिले आशीष आपके खजाने न हों कभी खाली। आपको और आपके परिवार को शुभ दिवाली। 
  • दीपावली के दीप आपके जीवन को रोशनी से भर दें। मां लक्ष्‍मी आपके खजाने को धन-धान्‍य से भर दें। भगवान गणेश का ऐसा मिले आपको आशीर्वाद वो आपकी हर चिंता को खुशी में बदल दें। शुभ दीपावली। 
  • दीपक, मिठाइयां, पूजा पाठ और पटाखे, इस दीपावली मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से कोई परेशानी आपकी ओर न झांके। Happy Diwali 2023
  • आपके जीवन में खुशिया हों जैसे होती है रसगुल्‍ले में चाशनी, इस दिपावली मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से आपके जीवन में आए रोशनी ही रोशनी। Happy Diwali 2023
  • उत्‍साह, उमंग और जीवन में रहे खुशियों की लहर, आपको मिले सुख-समृद्धि इतनी कि आपके चेहरे मे रहे मुस्‍कुराहट हर पहर। Happy Diwali 2023

Diwali 2023 के लिए 5 अचूक मंत्र 

  1. श्रीं : यह मां लक्ष्‍मी का नाम है केवल इसका जप ही आपको धन-धान्‍य से पूर्ण कर सकता है। 
  2. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम: 
  3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्
  4. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
  5. ॐ श्रीं श्रीयै नम: 

इन मंत्रों के जप से मां लक्ष्‍मी शीघ्र प्रसन्‍न होती हैं और मन चाहा फल देती हैं। 

Diwali Greetings

Greeting Download करें।

Image 1

Image 2

Image 3

Image 4

क्‍यों मनाई जाती है दीपावली

इस प्रश्‍न का उत्‍तर तो लगभग सभी को पता है। भगवान श्री राम जी इस दिन रावण का वध करके अयोध्‍या लौटे थे तो अयोध्‍या के लोगों ने दीपक जलाकर भगवान राम का स्‍वागत किया था। लेकिन दीपावली के दीपक जलने से जो लाभ होता है वो भी इसे मनाए जाने का एक प्रमुख कारण लगता है।

बरसात के बाद मौसम परिवर्तित हो रहा होता है। बरसात के मौसम में प्राकृतिक रूप से खूब कीट पतंगों का जन्‍म होता है। मौसम परिवर्तन के समय शुद्ध रूप से दूसरे मौसम चक्र में प्रवेश करने के लिए दीपोत्‍सव मनाया जाता है। इन दीपक के प्रति आकर्षित होकर इस दिन कई कीट पतंगे समाप्‍त हो जाते हैं।

दीपावली मनाए जाने का एक कारण इस दिन मां लक्ष्‍मी का प्रकट होना भी माना जाता है। कार्तिक मास की अमावस्‍या को समुद्र मंथन से मां लक्ष्‍मी प्रकट हुई थी। जिसकी खुशी में हम Diwali 2023 मनाते हैं।

इसके अलावा राजा विक्रमादित्‍य के राज्‍यभिषेक की खुशी से भी इस त्‍योहार को जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक अमावस्‍या के दिन ही राजा विक्रमादित्‍य का राज्‍याभिषेक हुआ था। यह बहुत ही दयानिष्‍ठ और योग्‍य राजा थे जिन्‍होंने भारत भूमि की सेवा की। इसलिए इस खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

कुछ लोग इसे पांडवों के वनवास से लौटने की खुशी में मनाया जाता है ऐसा भी मानते हैं। 13 वर्ष का वनवास पूरा करके जब पांडव हस्‍तिनापुर लौटे थे तो वहां की जनता ने खुशी से घर मे घी के दीपक जलाए और तक से इस त्‍योहार को मनाया जा रहा है।

कहानियां और भी कई हैं लेकिन ये प्रमुख है। खैर कारण कोई भी हो हमारे लिए यह पर्व खुशी और समृद्ध‍ि का है तो मिलकर Diwali 2023 मनाएं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटे।

2023 में दीपावली कब है और कब है पूजन का शुभ मुहुर्थ।

Diwali 2023 में 12 नवंबर दिन रविवार को दीपावली है। शाम के समय 6 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक लक्ष्‍मी पूजन का समय है।

दिवाली या दीवाली में कौन सा शब्‍द सही है।

मात्रा और उच्‍चारण के अनुसार दिवाली शब्‍द सही है लेकिन जो एकदम सही शब्‍द है वो ‘दीपावली’ है। यहांं दीपक की पंक्ति के कारण इस पर्व को दीपावली नाम दिया गया है। ‘दिवाली’ इसका अपभ्रंश है।

दीपावली का दूसरा नाम क्‍या है।

दीपावली को दीपोत्‍सव भी कहते हैं। यह पूरे वर्ष की सबसे काली अमावस की रात होती है इसलिए सभी मिलकर दीप जलाकर इस अंधकार का सामना करते हैं और अंधकार पर प्रकाश की इस जीत का उत्‍साह मनाते हैं।