मेष राशि के लोगों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी और उपाय

मेष राशि के लोगों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी और उपाय

इस राशि का राशि स्वामी ‘मंगल ग्रह’ है। मेष राशि के ग्रह देवता श्री हनुमान जी और महादेव हैं। ये अग्नि तत्त्व की राशि है जिसका भाग्यांक 1, 3, 6 और 9 है। इस राशि से सम्बंधित दिन मंगलवार है। मेष राशि के जातक के लिए शुभ रंग लाल होता है। इसकी मित्र राशि सिंह, धनु और तुला है जबकि शत्रु राशि कन्या और मिथुन है। इनकी जोड़ी तुला राशि के जातकों के साथ खूब जमती है।  

मेष राशि के लिए शुभ रत्न ‘लाल मूंगा’ है और उप-रत्न गार्नेट है। ये पूर्व दिशा की राशि है।  

मेष राशि के इन गुण धर्मों के कारण ये देखा गया है कि अगर मेष राशि के जातक अग्नि से सम्बंधित (निर्माण आदि के लिए), भूमि, ठेकेदारी, गोदाम, निर्माण और मशीनों से जुड़े काम करते हैं तो इनको ज़्यादा सफलता मिलती है। 

Mesh Rashi ke log kaise hote hain: 

मध्यम कद के होते है रंग गेहुंआ होता है। चेहरे पर कुछ लालिमा भी स्पष्ट झलकती है। कद-काठी से बलशाली और गठीले होते हैं। मेष राशि की महिलाएं भी अच्छी कद-काठी की होती हैं। आँखे चमकीली और स्पष्ट प्रभावशाली दिखती हैं। बोली से कड़क होते है जल्दी जल्दी बोलते हैं लेकिन सपष्ट बोलते है। 

Mesh Rashi ke log kaise hote hain: प्रेम जीवन

मेष राशि के जातक प्यार के प्रति ज़्यादा ही समर्पित होते हैं। ये अपने साथी को हर तरह से प्यार का एहसास करना चाहते हैं और उसके प्रति इतना समर्पित होते है कि कभी कभी उन्हें असहज कर देते हैं। ये एक बार अगर किसी को अपने दिल में बसा लें तो पूरा जीवन उनके साथ बिताने को तैयार रहते हैं। ये सम्भोग को लेकर हमेशा उत्साहित रहते है। अंतरंग पलों में भी ये अपना समर्पण दिखने की कोशिश करते हैं। 

Mesh Rashi ke log kaise hote hain: जीवन साथी

ये अपने लिए जब भी जीवन साथी की कल्पना करते हैं तो सुन्दरता और आकर्षक के साथ अच्छे फीचर्स को भी बहुत महत्व देते हैं। इसके बाद इनकी उम्मीद होती है कि इनका जीवन साथी इन्हें सम्हालने वाला हो और इनके प्यार को समझे और सराहे। 

Mesh Rashi ke log kaise hote hain: भाग्य और धन

ये जीवन अपनी शर्तों में जीना पसंद करते हैं और हर काम को अपने अंदाज़ में करते हैं। ये कलात्मक होते हैं और ये बात इनके काम करने के अंदाज़ में साफ़ दिखाई देती है इसलिए इनको कोई टोके इन्हे फूटी आँख नहीं भाता।  

ये पैसा कामना और बचाना दोनों जानते हैं इसलिए कहीं काम करें तो कभी पैसों की कमी नहीं रहती है। 

अच्छे करियर के लिए इन्हें राशि अनुसार फ़ौज में, अन्य सेना बल में, पुलिस में या फिर खेल में जाना चाहिए। बुध ग्रह की स्थिति शुभ हो तो ये लोग अच्छे सर्जन भी बनते हैं। इन जगहों पर इन्हें अच्छा पैसा, नाम और सम्मान भी मिलता है। ये स्वाभाव से थोड़े जल्दबाज़ होते हैं इसलिए अगर ग्रह दशा इनके साथ हो तो ये किसी भी लक्ष्य को पलक झपकते ही हासिल कर लेते हैं। 

गुण : साहसी, दृढ संकल्प, आत्मविश्वासी, उत्साही, आशावादी, ईमानदार और भावुक। 

अवगुण : अधीर, तुनकमिजाज, गुस्सैल, आवेगी, आक्रामक, हठी और अपने आगे दूसरों की न सुनने वाले। 

भाग्योदय वर्ष : इनका भाग्योदय जीवन के 16, 22, 28, 32 और 36 वे वर्ष में होता है। 

Mesh Rashi ke log kaise hote hain: जीवन में क्या समस्याएं आती हैं

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल अगर शुभ प्रभाव न दे रहा हो तो इनकी अच्छी बात ही इनके लिए शत्रु बन जाती है। ये स्वाभाव से जिद्दी होते हैं और मंगल के शुभ प्रभाव न होने पर ये गलत चीजों के लिए ज़िद करते हैं किसी भी काम में अड़ जाते हैं कर बाद में इसका नुकसान उठाना पड़ता है। 

अक्सर देखा गया है कि मंगल कमज़ोर होने से व्यक्ति क़र्ज़ के चंगुल में भी बहुत जल्द ही फंस जाता है। आमदनी से खर्च ज़्यादा हो जाता है और दुर्घटनाओं के कारण व्यक्ति को क़र्ज़ लेना पड़ जाता है। राहु के प्रभाव में अगर मेष राशि के लोग आ जाएं तो जुआं और नशे के कारण भी क़र्ज़ हो जाता है।  

वैवाहिक जीवन में भी मेष राशि के लोगों को संघर्ष करना पड़ता है जब मंगल सही फल न दे रहा हो तो। ऐसे में मंगलवार के दिन मीठी बूंदी हनुमान जी को चढ़ा कर सबको बांटें और पाने पास लाल रंग आदि की कोई वस्तु न रखें।  

इस प्रकार मेष राशि वालों के लिए मेरी सलाह है की वो मूंगा रत्न की अंगूठी धारण करें और अपनी राशि स्वामी ग्रह मंगल के शुभ फल प्राप्त करें। मूंगा रत्न धारण करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिलेगा और सफलता में मार्ग बनेंगे।  

Mesh Rashi ke log kaise hote hain