मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi, करियर राशिफल 2024, आर्थिक राशिफल 2024, व्‍यापार राशिफल 2024, प्रेम राशिफल 2024, स्‍वास्‍थय राशिफल 2024 और साल के प्रभावी उपायों के साथ। Gemini Yearly Horoscope 2024, Gemini Career Horoscope 2024, Gemini Love Horoscope 2024, Gemini Health Horoscope 2024

साल 2024 की शुरुआत आप साहस और ख़ुशी के साथ करेंगे। आपका उत्‍साह इतना अप्रतिम होगा कि पिछले कई वर्षों से रुका हुआ काम भी इस वर्ष आप करने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। इस वर्ष आपका भाग्‍य भी आपका साथ देगा। 1 मई के बाद विदेश यात्रा का योग बनेगा। ये समय प्रेम संबंधों के लिए भी बहुत अच्‍छा रहेगा और परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ भी बहुत अच्‍छा समय गुजारेंगे। अप्रैल तक आपको कोई नया साथी मिलेगा या कोई पुराना साथी वापस आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। साल की शुरुआत में आपका वैवाहिक जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा, 9 अक्टूबर से आपसी मनमुटाव के कारण रिश्ते में खटास आएगी और विवादों के कारण एक-दूसरे से दूरियां बन सकती हैं।

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi: करियर राशिफल

इस वर्ष राहु आपके करियर भाव में गोचर करेगा। ऐसे में आपको आवश्‍यक्‍ता है कि बड़ों से सलाह मशवरा करें और खुद को किसी भी कंफ्यूजन में ना डालें। आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता की नई ऊचाईयों तक ले जाएगी लेकिन अगर गलत संगत हुई तो जो है वो भी हाथ से जा सकता है। आपके अपने व्यवसाय में आपका नाम और नई पहचान बनेगी, आप कुछ नया करने में सक्षम होंगे। 

रुके हुए काम पूरे होंगे तो अगर किसी प्रोजेक्‍ट को ठंडे बस्‍ते में डाला है तो उस पर काम करने का यही सही समय है। नौकरी करने वालों की मेहनत इस साल अधिक रहेगी और आपको आगे बढ़ने और खुद को दिखाने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश में हैं तो आपको किसी विदेशी कंपनी में नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi: आर्थिक राशिफल

ग्रहदशा इस बार आपको आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है। अपना काम ईमानदारी से करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार होगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। मई से बृहस्पति के गोचर के कारण इस वर्ष आपके खर्चे भी संतुलित रहेंगे। किसी कमीशन, शेयर बाज़ार, लॉटरी या ब्याज के काम से आय हो सकती है। नया घर या वाहन खरीदने का सपना इस साल पूरा होगा और जरूरत पड़ने पर कर्ज भी आसानी से मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो माता-पिता से आर्थिक मदद भी मांग सकते हैं, सहायता अवश्‍य मिलेगी।

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi: स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष काफी अच्‍छा रहेगा। लेकिन जीवनशैली से जुड़ी परेशानियों को लेकर सावधान रहें। बाहर का खाना पूरी तरह से त्‍याग दें अन्‍यथा पेट में इंफेक्‍शन की शिकायत आ सकती है। ब्‍लड प्रेशर को लेकर भी सचेत रहें और अगर कोई पुरानी शिकायत हो तो डॉक्‍टर से सलाह भी लें। 

स्‍वास्‍थय को लेकर किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं बस अपने खान-पान और व्‍यायाम का ध्‍यान रखें। 

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi: प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन बहुत मधुर रहेगा। कोई ऐसा रिश्‍ता जो अब तक दुसरों से छुपा हुआ था इस वर्ष सामने आ सकता है। अगर प्रेम प्रसंग को विवाह के बंधन में बांधना चाहते हैं तो यह समय सबसे उपयुक्‍त है। जो लोग विवाहित है उनको अपने साथी के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। 

कुल मिलाकर प्रेम के लिहाज से यह वर्ष अच्‍छा है लेकिन संयम और समझदारी से काम लेना बहुत जरूरी है। अगर अपने साथी को धोखा देने की सोचेंगे तो आपको आर्थिक और सामाजिक नुकसान होना तय है। 

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi: वर्ष 2024 के उपाय 

मिथुन राशि के जातक भगवान गणेष को पीले वस्‍त्र में रखकर दूब चढ़ाएं और अपने हाथ में सुनहला रत्‍न की अंगूठी धारण करें। इसके अलावा अगर विवाह में परेशानी आ रही हो तो एक हल्‍दी की गांठ लेकर प्रेमी या प्रेमिका के सर से उतार कर जल में प्रवाहित कर दें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक लाभ के लिए गणेष रुद्राक्ष धारण करें बहुत लाभकारी होगा।

Mithun Varshik Rashifal 2024 in Hindi को YouTube में देखें।

अन्‍य राशिफल

  • मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • कन्‍या राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • वृश्‍चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
  • मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2024

कौन कौन से जातक मिथुन राशि के होते हैं?

वेदिक ज्‍योतिष के अनुसार मिथुन राशि के जातक वो हैं जिनका नाम “का, की, कू, के, को, घ, ङ, छ, ह” से शुरू होता है। मिथुन राशि का स्वामी “बुध ग्रह” को कहते हैं।

मिथुन राशि का राशि रत्‍न कौन सा होता है।

मिथुन राशि का स्‍वामी ग्रह बुध होता है इस कारण से इस राशि के जातकों का राशि रत्‍न ‘पन्‍ना’ रत्‍न होता है।

मिथुन राशि के लिए साल 2024 में सबसे अच्‍छे दिन कौन से है।

15 जनवरी के बाद से मई माह तक का समय मिथुन राशि के जातकों के लिए सबसे अच्‍छा है इसके बाद थोड़ा संघर्ष आएगा लेकिन साहस से काम लेंगे तो वह समय भी शुभ फल देगा।