वर्ष 2021 में शुक्र का गोचर (Venus Transit) और प्रभाव

वर्ष 2021 में शुक्र का गोचर (Venus Transit) और प्रभाव

ज्‍योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव बहुत शुभ होते हैं और जीवन से जुडे हुए हर भौतिक सुख का कारक यह ग्रह है। दौलत, शोहरत, ख्‍याति, भोग-विलास और शारीरिक सुख ये सब देने वाला ग्रह शुक्र है। इसलिए शुक्र का गोचर (Venus Transit) बहुत महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि यह तय करता है कि आपको पूरे साल कितना सुख मिलेगा और किन-किन सुखों से आप वंचित रहेंगे।

वर्ष 2021 में शुक्र के गोचर: –

  1. धनु राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Sagittarius 2021)
    जनवरी 4, 2021 को सोमवार सुबह 05:15
  2. मकर राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Capricorn 2021)
    जनवरी 28, 2021 को सोमवार सुबह 03:41
  3. कुंभ राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Aquarius 2021)
    फरवरी 21, 2021 को सोमवार सुबह 02:34
  4. मीन राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Pisces 2021)
    मार्च 17, 2021 को सोमवार सुबह 03:13
  5. मेष राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Aries 2021)
    अप्रेल 10, 2021 को सोमवार सुबह 06:42
  6. वृषभ राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Taurus 2021)
    मई 4, 2021 को सोमवार सुबह 01:39
  7. मिथुन राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Gemini 2021)
    मई 29, 2021 को सोमवार सुबह 12:13
  8. कर्क राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Cancer 2021)
    जून 22, 2021 को सोमवार दोपहर 02:34
  9. सिंह राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Leo 2021)
    जुलाई 17, 2021 को सोमवार सुबह 09:38
  10. कन्‍या राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Virgo 2021)
    अगस्‍त 11, 2021 को सोमवार सुबह 11:44
  11. तुला राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Libra 2021)
    सितंबर 6, 2021 को सोमवार सुबह 01:03
  12. वृश्‍चिक राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Scorpio 2021)
    अक्‍टूबर 2, 2021 को सोमवार सुबह 10:00
  13. धनु राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Scorpio 2021)
    अक्‍टूबर 23, 2021 को शनिवार शाम 04:06
  14. मकर राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Capricorn 2021)
    दिसंबर 8, 2021 को बुधवार सुबह 02:32
  15. धनु राशि में शुक्र का गोचर 2021 (Venus Transit in Scorpio 2021)
    दिसंबर 30, 2021 को गुरूवार सुबह 07:00
Venus transit 2021

शुक्र ग्रह का मानव जीवन पर प्रभाव

  • शुक्र लग्‍न मे हो या लग्‍न स्‍वामी हो तो ऐसे लोग रूप रंग से सुंदर होते हैं। ऐसे लोग विपरीत लिंग के लोगों को बहुत आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। शुक्र इन्‍हें मृदुभाषी बनाता है। ऐसे व्‍यक्तियों को कला के क्षेत्र में बेहद रुचि होती है। नाम और ख्‍याति के लिए ये लोग प्रयास करते है। इनके प्रमुख क्षेत्र अभिनय, संगीत, नृत्‍य, आदि क्षेत्र होते हैं। ग्‍लेमर के क्षेत्र में भी ये लोग नाम और शोहरत प्राप्‍त करते हैं।
  • शुक्र के प्रभाव से इन जातकों में काम-वासना, भोग विलास, सजना संवरना, ब्रांड और दिखावे में पैसे खर्च करना जैसी प्रवृत्ति पाई जाती है।
  • अगर शुक्र का गोचर आपकी राशि के अनुसार शुभ भाव में हो रहा हो या फिर कुंडली में बहुत शुभ स्थिति में हो तो इसके शुभ प्रभाव सीधे तौर पर आपके प्रेम संबंध पर दिखते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो पति पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ता है। सही कहें तो शुक्र का प्रभाव जीवन में रोमांस को बढ़ा देता है। इसके अलावा शुक्र शुभ प्रभाव दे रहा हो तो ग्‍लेमर आदि के क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि‍ दोनों मिलती है।
  • इसके उलट अगर शुक शुभ प्रभाव देने की स्थिति में ना हो तो जीवन से प्रेम और रोमांस खत्‍म हो जाता है। प्रेम संबंधों में दरारें आती हैं। व्‍यक्ति अपने शौक पर ऐसे लोग पैसे नहीं खर्च कर पाते। आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में व्‍यक्ति की काम शक्ति में कमी आ जाती है। शुक्र तत्‍व की कमी होती है जिसका सीधा प्रभाव मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। किडनी से संबंधित बीमारी भी घेर लेती है। स्‍त्रियों में शुक्र गर्भपात का कारण भी बनता है।
  • शुक्र अच्‍छा हो तो करें ये व्‍यापार: सौन्‍दर्य से संबंधित उत्‍पाद जैसे कॉस्‍मेटिक्‍स आदि, फैशन से जुड़ी चीजें, खुशबू और साजो सामान की चीजें, लग्‍जरी चीजें, डिजाइनर और खर्चिली साज सज्‍जा की चीजें आदि से जुडें व्‍यापार इन जातकों के लिए लाभकारी होते हैं।   

शुक्र से संबंधित रत्‍न: हीरा

शुक्र से संबंधित उपरत्‍न: ओपल, सफेद हकीक, सफेद टोपाज, सफेद जरकन ये सभी शुक्र के उपरत्‍न हैं और बहुत ही कम दाम पर प्राप्‍त हो जाते हैं।

शुक्र से संबंधित रुद्राक्ष: 6 मुखी रुद्राक्ष को शुक्र से संबंधित माना गया है। इसे कामदेव का स्‍वरूप माना जाता है। यह धन दौलन और काम शक्ति को बढ़ाता है तथा व्‍यक्ति का आकर्षण बढ़ाता है।

शुक्र ग्रह के मंत्र –

शुक्र का वैदिक मंत्र

ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।

ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र

ॐ शुं शुक्राय नमः

शुक्र का बीज मंत्र

ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः