ऐसे होते हैं Mesh Rashi Lovers

ऐसे होते हैं Mesh Rashi Lovers

Mesh Rashi Lovers II मेष राशि प्‍यार।। मेष राशि पसंद ।। मेष राशि नापसंद ।। कैसे होते हैंं मेष राशि के प्रेमी

ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि व्‍यक्ति जिस नक्षत्र और ग्रहों के प्रभाव में जन्‍म लेता है उसका व्‍यापक प्रभाव उसके जीवन में देखा जाता है। जैसे कि मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। यहां हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि अगर आपका साथी ‘मेष’ राशि का है तो उसमें क्‍या खूबियां है उन्‍हें क्‍या पसंद है और क्‍या ना पसंद है। आइए जानते हैं: 

Mesh Rashi Lovers पसंद 

1. खोजी व्‍यक्तित्‍व: मेष राशि के लोग किसी से डरते नहीं हैं ये हमेशा उत्‍साह से भरे होते हैं और जीवन के रोमांच का लाभ लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्‍हें नई चीजों को आजमाने और चुनौतियों का सामना करने में बहुत आनंद आता है। 

2. आजादी पसंद: अगर आपका साथी मेष राशि का है और आप उसको हर छोटी-बड़ी बात में टोकते हैं तो यह तय मानिए कि आपका रिश्‍ता ज्‍यादा लंबा नहीं चलने वाला। मेष राशि के लोग आजादी पसंद होते हैं और वो जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। 

3. लीडर: आपका साथी अगर मेष राशि का है तो आप यह तय समझिए कि आपने अपने लिए एक बॉर्न लीडर को चुना है। इन्‍हें नेतृत्‍व करने में बहुत आनंद मिलता है और यह जीवन की छोटी बड़ी परिस्थितियों में सब चीज अपने अनुसार होते ही देखना चाहते हैं। 

4. जल्‍दबाजी: Mesh Rashi Lovers अपने काम को आमतौर से टालते नहीं हैं ये फटाफट सभी काम कर लेने में यकीन रखते हैं। तो अगर आपका मेष राशि का साथी कुछ कहे तो उसकी अपेक्षा होगी कि आप उसकी बात को पलक छपकते ही मान ले। 

5. प्रतिस्‍पर्धी: Mesh Rashi Lovers हमेशा आगे रहना चाहते हैं इसलिए वे किसी भी प्रतिस्‍पर्धा में सफल होने के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं। ऐसे में उनकी कोशिश में अगर कोई अड़चन आए तो वह अड़चन खत्‍म करने पर एक पल भी विचार नहीं करते। इसलिए अगर आपका साथी मेष राशि का है तो उसके हर काम में आपको उसके साथ खड़े रहना होगा। 

मेष राशि का राशिफल 2024, कैसा होगा आने वाला साल

Mesh Rashi Lovers नापसंद 

1. इंतजार करना: अपने काम को फटाफट खत्‍म करने वाले मेष राशि के आपके पार्टनर को इंतजार करवाना आपके रिश्‍ते के लिए घातक हो सकता है। इन्‍हें इंतजार करना बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं लगता। 

2. आलस्‍य: मंगल ग्रह का प्रभाव आपके Mesh Rashi Lovers को चंचल बनाता है। काम को टालने वाले आलसी लोग इन्‍हें बिल्‍कुल पसंद नहीं होते। तो अगर आप आलसी हैं काम को टालते हैं और देर तक सोना आपको बहुत भाता है तो मेष राशि के व्‍यक्ति से दिल न लगाएं। 

3. सिम्‍पल लाइफस्‍टाइल: रोमांच पसंद मेष राशि के लोग सीधी सादी जीवनशैली को बिल्‍कुल भी नहीं पसंद करते। इन्‍हें घूमना फिरना चीजों को एक्‍सप्‍लोर करना बहुत भाता है। तो ऐसे लोग जिनकी दिनचर्या में कोई रोमांच न हो इन्‍हें बिल्‍कुल नहीं भाते। 

4. अधिक टोका टाकी:  अगर आपने अपने लिए मेष राशि का साथी (Mesh Rashi Lovers)चुना है तो सावधान रहें और उन्‍हें ज्‍यादा टोके नहीं। अपने ऊपर नियंत्रण मेष राशि के जातकों को बिल्‍कुल नहीं पसंद है। ये सीखने और एक्‍सप्‍लोर करने के जुनून में कभी नुकसान भी कर ले तो अफसोस नहीं करते। तो अगर मेष राशि के साथी के साथ लंबी पारी खेलनी है तो अपने काम से काम रखें और उन्‍हें अपने मन की करने दें। 

5. हारना: मंगल के प्रभाव के कारण ये हर कीमत में आगे ही रहना चाहते हैं। ऐसे में कभी अगर इन्‍हें हार मिले तो यह उसे पचा नहीं पाते। ऐसे में एक साथी के रूप में इन्‍हें समझााना बहुत मुश्किल हो जाता है। अच्‍छा तो यही होता है इन परिस्थितियों में मेष राशि के जातकों को अकेले छोड़ना ही सबसे बेहतर विकल्‍प होता है। 

Mesh Rashi Lovers

1. भावुक: Mesh Rashi Lovers अपने संबंधों को लेकर बहुत भावुक होते हैं। लेकिन अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए इन्‍हें नाजुक या कोमल तरीका नहीं समझ आता। ये हमेशा अपनी फीलिंग्‍स बहुत उत्‍साह और जोश से व्‍यक्ति करते हैं। 

2. स्‍पष्‍ट और ईमानदार: अपनी बातों को घुमा-फिरा कर कहना इन्‍हें नहीं आता। इन्‍हें जो कहना होता है सीधे और स्‍पष्‍ट रूप से कहते हैं। अगर आप इनसे शायरी और उलझे लफ्जों की अपेक्षा कर रहे हैं तो आप गलत जगह हैं। 

3. जोश से भरे हुए: ये प्‍यार में भी युद्ध के जैसी ही प्रतिक्रिया करते हैं। रोमांस में भी रोमांच मेष राशि वालों की पहचान होती है। प्‍यार के दौरान भी इन्‍हें नेतृत्‍व करना पसंद होता है। 

4. सुरक्षा: अगर मेष राशि के साथी हैं तो वो आपको लेकर बहुत पजेसिव होंगे। आपको कोई दूसरा देखें ये भी उनको गंवारा नहीं होगा। इनसे किसी की शिकायत अगर आपने कर दी तो ये उसके पीछे हाथ धो कर पड़ जाएंगे। 

हर रिश्‍ते के कुछ समारात्‍मक और कुछ नकारात्‍मक पहलू होते हैं। हम यहां ज्‍योतिषीय मान्‍यताओं के अनुसार आपके साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं। 

अपने मेष राशि के साथी को उपहार दें उनका राशि रत्‍न जो संवार देगा उनका भाग्‍य। राशि रत्‍न प्राप्‍त करने के लिए यहां क्लिक करें।

FAQs

कैसे होते हैं मेष राशि के जीवनसाथी।

स्‍वाभाव से चंचल होते हैं रुकना पसंद नहीं करते खुद तो आजादी पसंद होते हैं लेकिन अपने साथी को लेकर बहुत पोजेसिव होते हैं।

क्‍या मेष राशि के लोग प्‍यार में सच्‍चे होते हैं।

जी, मेष राशि का स्‍वामी मंगल होता है। ये लोग प्‍यार में सच्‍चे तो होते हैं लेकिन इनके प्‍यार में बहुत शर्तें होती हैं।

मेष राशि के लोगों का राशि रत्‍न क्‍या होता है।

मेष राशि के लोगों के लिए राशि रत्‍न ‘लाल मूंगा’ होता है।