ऐसे होते हैं Vrishabh Rashi Lover
Vrishabh Rashi Love II Vrishabh Rashi Lover II वृषभ राशि के प्रेमी ।। वृषभ राशि को पसंद ।। वृषभ राशि को नापसंद।।
वृषभ राशि, राशि चक्र की दूसरी राशि होती है। इस राशि का राशि चिह्न बैल होता है। बैल अपने आप में मेहनत और भरोसे का प्रतीक माना जाता है। तो अगर आपका जीवनसाथी वृषभ राशि का है तो आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि उन्हें क्रोध न आ जाए। बाकी आप अगर अपने साथी को प्रेम दें और उनके साथ सच्चे रहे तो वृषभ राशि लवर आपके लिए पूरी दुनिया से लड़ सकता है और आप पर आंच भी नहीं आने देगा।
आइए वृषभ राशि लवर पर कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु
Vrishabh Rashi Lover पसंद
स्थाई संबंध
आपका Vrishabh Rashi Lover आपसे एक स्थाई संबंध चाहता है। वह आपका पूरा ध्यान केवल अपने ऊपर चाहता है उसे यह बिल्कुल पसंद नही है कि आप उसके अलावा किसी और चीज पर ध्यान दें।
भौतिक सुख और सुंदरता
Vrishabh Rashi Lover सुंदरता को केवल महसूस ही नहीं करते वह उसे सामने से देखना भी चाहते हैं। इसलिए ये चाहते हैं कि इनके साथी खुद को सजा संवरा रखें। इत्र, खुशबू इन्हें बहुत आकर्षित करती है। इसके अलावा प्राकृतिक सुरंदरता भी इन्हे बहुत आकर्षित करती है।
रोमांस और स्नेह
Vrishabh Rashi Lover रोमांस को बहुत महत्व देते हैं। नीरस रिश्ता इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। थोड़ा आप चुटकियां ले थोड़ा वो चुटकियां ले। कभी रुठें कभी मनाएं तो रिश्ते में एक मिठास कायम रहती है और ये Vrishabh Rashi Lover को बहुत भाता है।
स्वादिष्ट खाना
पुरानी कहावत है कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है और अगर आपका साथी वृषभ राशि का है तो आप इसे अच्छे से महसूस कर सकते हैं। इन्हें अच्छा और स्वादिष्ट खाना बहुत भाता है।
अच्छा संगीत और कला
शुक्र स्वामी होता है इसलिए Vrishabh Rashi Lover कला के मुरीद होते हैं। अच्छा गाना, बजाना और नाचना अगर आपको आता है तो आपको अपने साथी को प्रभावित करने के लिए कुछ करना ही नहीं है। ये आपसे वैसे ही प्रभावित रहेंगे और आप पर जान छिड़कते रहेंगे।
Vrishabh Rashi Lover नापसंद
संबंधों में असुरक्षा
स्थिर व्यक्तित्व वाले वृषभ राशि के प्रेमी अपने रिश्तों को लेकर दृढ़ होते है ऐसे में अगर संबंध को लेकर अस्थिरता का जरा भी आभास इन्हें होता है तो यह असहज हो जाते हैं और जल्द से जल्द रिश्ते से बाहर हो जाते हैं।
पैसों की कमी
जैसा कि आपको पता है Vrishabh Rashi Lover भौतिक वस्तुओं के प्रति आकर्षित होते हैं इसलिए इनकी जरुरते भी उसी प्रकार की होती हैं। अब अगर आपके पास पैसे नहीं हैं या आप इन्हें अपनी लग्जरी में खर्च करने से रोकते हैं तो फिर आप अपने रिश्ते को खतरे में डाल रहे हैं।
रोमांस की कमी
Vrishabh Rashi Lover रोमांटिक होते हैं। इनको अपने रिश्ते में रोमांस कूट-कूट कर भरा चाहिए। इसलिए अगर आप प्यार की छेड़-छाड़ से दूर भागते हैं तो वृषभ राशि के प्रेमी आपसे दूर भागेंगे।
झूठ और धोखा
प्यार के लिए वफादार वृषभ राशि के प्रेमी अपने साथी से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर इनको प्यार में जरा भी धोखा या झूठ मिलता है तो इनका दिल टूट जाता है और ये ऐसे रिश्ते से खुद को बाहर कर लेते हैं।
सेल्फ हाइजीन की कमी
अगर आप अपनी सफाई का ध्यान नहीं देते हैं, खुद को आकर्षक और स्वच्छ बना कर नहीं रखते हैं तो वृषभ राशि के प्रेमी आपको खुद से दूर कर ही लेंगे। इन्हें अपने साथी को साफ और सुंदर देखना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप खाने पीने उठने बैठने में सेल्फ हाइजीन का बहुत ज्यादा ध्यान देंगे तो वृषभ राशि का आपका साथी कभी आपसे दूर नहीं होगा।
अपमान और डिस्रिस्पेक्ट
वृषभ राशि के साथी स्वाभिमानी होते हैं और ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते कि इनका ही प्यार इनका अनादर करे। इसलिए अगर आपका साथी वृषभ राशि का है तो आपको अपनी शिकायत भी सलिके से करनी होगी नहीं तो आपका प्यार खतरे में पड़ जाएगा।
Vrishabh Rashi Lover के साथ अच्छे संबंध के कुछ टिप्स
- रोमांटिक डेट पर ले जाए, समय निकालें और प्यारी प्यारी बातें करके उनका दिल बहलाएं।
- वैसे तो अपनी तारीफ सबको पसंद है लेकिन वृषभ राशि के लोग अपनी तारीफ सुनने के बाद आपकी बड़ी से बड़ी गलति भी माफ कर सकते हैं। इसलिए अगर आपका जीवन साथी वृषभ राशि का है तो उसकी तारीफ करना ना भूलें।
- अगर आपका साथी वृषभ राशि का है तो उसकी छोटी छोटी जरूरतों का ध्यान रखें। इससे वह आपको सर आंखों पर बिठा कर रखेगा।
- भावनाओं की कद्र करें, प्यार से बोलें और खूब सारा प्यार जताएं तो वृषभ राशि का साथी हमेशा के लिए आपका हो जाएगा।
- वृषभ राशि के लोग एकांकी होते हैं जल्दी घुल मिल नहीं पाते तो नए लोगों से अगर आप उनकी मुलाकात कराना चाहते हैं तो थोड़ा धीरज रखें।
वृषभ राशि के लोग कैसे प्रेमी होते हैं।
वृषभ राशि के लोग प्यार में सच्चे होते हैं। किसी एक के हो जाएं तो इन्हें दुनिया से कोई मतलब नहीं होता है। तो वृषभ राशि वाले लोग सच्चे प्रेमी होते हैं लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
वृषभ राशि के लोग अपने साथी को कैसा देखना पसंद करते हैं।
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। ये सजे संवरें सुंदर साथी से बहुत प्रभावित होते हैं। सुंदर खुशबूदार वातावरण और ऐसा ही साथी इनको बहुत भाता है।
वृषभ राशि के लोगों को क्या उपहार देना चाहिए।
वृषभ राशि के लोग महंगे और ब्रांडेड चीजों को पसंद करते हैं। इन्हें फायरी ओपल जो कि इनका राशि रत्न है उपहार में दें तो ये आपसे बहुत प्रभावित होंगे।
वर्ष 2024 का सभी राशियों का राशि रत्न पढें या हमारे यूट्यूब चैनल पर इसे देखें।
- मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- Kark Rashi Varshik Rashifal 2024
- सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024
- मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2024
ज्योतिष से जुड़ी जानकारी वाली वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यू चैनल को सब्सक्राइब करें।