ऐसा क्या करें सोमवार को की मिले मन की शांति, शत्रु दमन और समृद्धि

ऐसा क्या करें सोमवार को की मिले मन की शांति, शत्रु दमन और समृद्धि

वेदिक ज्योतिष में सोमवार को भगवान शिव का दिन कहा जाता है। सोम का अर्थ चंद्रमा होता है इसलिए इस दिन को चंद्रमा का दिन भी मानते हैं। पश्चिमी सभ्यता में सोमवार को सप्ताह की शुरुआत भी माना जाता है। शिव भक्तों के लिए सोमवार का दिन बहुत विशेष होता है। कई बालिकाएँ अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत करती हैं। 

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा को समर्पित इस दिन को चंद्र दोष सही करने के लिए पूजा अर्चना की जाती है। 

जानें क्या होता है जब कुंडली में होता है चंद्र दोष

जब कुंडली में चंद्रमा सही स्थान पर नही होते हैं तो व्यक्ति का मन उसके नियंत्रण में नही रहता है। इस कारण से व्यक्ति को हर क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में सोमवार के दिन नियमित पूजा से चंद्र दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस दिन चंद्र दोष को शांत करने के लिए भगवान शिव को दिए जाने वाले जल में थोड़ा सा दूध डालकर उसे सफ़ेद कर लें और फिर शिव को अर्पित करें और भगवान शिव को कहें कि ‘हे शिव, हे शम्भु जो चंद्रमा आपके मस्तिष्क में विराजमान है, जो आपके ललाट की शोभा बढ़ा रहा है वह हमारे जीवन को भी शोभायमान करे और हमें भी चंद्र के शुभ फल प्राप्त हों, ऐसा वर दीजिए’। 

इस प्रकार आपको अवश्य चंद्र के शुभ फल प्राप्त होंगे। इसके अलावा भगवान शिव के मंत्र का जप भी बहुत लाभप्रद होता है। ये मंत्र हैं: 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥ 

इस मंत्र के जप करने से आपको जीवन भय देने वाले तत्वों से मुक्ति मिलेग और भगवान शिव से की गई आपकी हर प्रार्थना स्वीकार की जाएगी।

सोमवार के दिन क्या करें क्या ना करें:

सोमवार के दिन निवेश करना शुभ होता है। इस दिन आप सोना या चाँदी ख़रीद सकते हैं शुभ रहेगा। 

नई नौकरी में जाना हो, ग्रह प्रवेश करना हो या शपथ ग्रहण का काम हो किया जा सकता है, शुभ फल मिलेगा। 

आज के दिन किसी भी धार्मिक काम या बड़ी पूजा आदि की शुरुआत करें। 

उत्तर और पूर्व की यात्रा पर ना जाएँ। 

आज के दिन वस्त्र या दूध का दान ना दें। 

अगर आज के दिन चीनी ना खाएँ तो अच्छा रहेगा। 

अगर कुंडली में चंद्रमा अच्छा नही है तो रोज सिरहाने पर पानी का जल रखें और सुबह उसे पीपल या अन्य किसी पेड़ में डाल दें। 

मानसिक, शारीरिक या आर्थिक परेशानी हो तो आप शिव जी को सोमवार के दिन सफ़ेद जल से अभिषेक दें।