साबूदाना की खिचड़ी: स्वाद-सेहत-सात्विक

साबूदाना की खिचड़ी: स्वाद-सेहत-सात्विक

साबूदाना जिसे अंग्रेजी में Sago कहते हैं, भारतीय किचन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये सात्विक सुपाच्य भोजन है जिसमें पाए जाने वाले गुण अमूल्य है, विशेषकर इसमें पाया जाने वाला कैल्सियम इसे बच्चों और स्त्रियों के भोजन का अनमोल हिस्सा बनता है।  

ये ताड़ के पौधे के तने में प्राप्त किया जाता है। इसमें प्रोटीन ना के बराबर होता है।  

भारतीय खाने में इसे कई तरह से खाया जाता है जिनमे साबूदाने की खिचड़ी और साबूदाने की खीर बहुत प्रसिद्ध है ये खाने में स्वादिष्ट भी लगती है। इसके अलावा साबूदाने के वड़े, साबूदाने के पापड़ भी बहुत प्रचलित हैं। 

आइये जानते हैं कैसे बनाते है साबूदाने की खिचड़ी : 

ये रेसेपी अचानक नहीं बनाई जा सकती तो अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो कम से कम 5 से 6 घंटा पहले आप लगभग 200 ग्राम साबूदाने को पानी में भिगो के रख दें। भिगोने के लिए ध्यान रखें की पानी साबूदाने की ऊपरी सतह से ऊपर नहीं आना चाहिए। 

इसके अलावा कच्ची मूंगफली को भी भून कर उसके छिलके को उतार कर रख लें। 

सबसे पहले देख लेते हैं क्या-क्या चाहिए आपको साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए : 

  1. साबूदाना – लगभग 200 ग्राम 
  2. उबले आलू – 2 या 3 साइज़ के अनुसार 
  3. तेल (सरसों या नारियल) – आवश्यकता अनुसार (3 से 4 चम्मच)
  4. जीरा – 1 चम्मच (छोटा) 
  5. हल्दी पाउडर : 2 – 3 चुटकी 
  6. हरी मिर्च – स्वादानुसार लेकिन बारीक कटी हुई 
  7. काली मिर्च – 8 से 10 दाने (कुटे हुए) 
  8. मूंगफली के दाने – 25 से 30 ग्राम 
  9. नमक : सैंधा नमक (अगर व्रत के लिए) स्वादानुसार 
  10. हरा धनिया : बारीक कटा हुआ, 4 से 5 पेड़। 
  11. नीबू : 1 कागती नीबू 

विधि: How to cook non sticky Sabudana khichadi 

इसको तैयार होने में 7 से 10 मिनट का समय लगता है। 

गैस ऑन करें और उस पर नॉन स्टिकी पैन रख दें। इसमें तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा डालें। इसके साथ एक-एक करके हल्दी, काली मिर्च, हरी मिर्च और मूंगफली के दाने भी डाल दें। अब नमक भी मिलाएं। अब उबले हुए आलू डालें और अच्छे से लेकिन हल्के हाथ से इस मिक्स करें। 

अब इसमें साबूदाने भी मिला लें और चलाएं। 

नोट: स्वाद के अनुसार आप राई या कड़ी पत्ता आदि इसमें मिला सकते हैं। लेकिन इन्हें अगर मिलाएं तो जीरे के बाद ही मिला कर 10 -15 सेकेण्ड तक छोड़ कर बाकि चीजें मिला लें।  

अब 2-2 मिनट के अंतराल में इस चलाएं और धीमी आंच में साबूदाने के पारदर्शी होने या रंग में बदलाव आने तक इसे पकाएं। इसके बाद अगर चॉप हरी धनिया मिलाना चाहें तो मिलाएं। नहीं तो ऐसे ही प्लेट में सर्व करें। ऊपर में नीबू  की कुछ बूंदें डालकर सर्व कीजिये या खा लीजिये। 

साबूदाना पूर्ण रूप से शाकाहारी खाद्य है इसलिए अगर आप इसे व्रत में भी खाते हैं अगर व्रत के लिए है तो आप इसमें नार्मल नमक का प्रयोग न करके केवल सैंधा नमक का इस्तेमाल करें। 

बस अब इंतज़ार न करें इसे गर्मागर्म सर्व करें और आनंद लें।